Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 संपत्तिकर बकाया पर गैरेज सील, मालिक ने निकाला दूसरा रास्ता! 🔴 रायपुर में संपत्तिकर बकायादारों पर निगम का शिकंजा, 10 लाख से ज्यादा बकाया पर कुर्की वारंट! 🔴 नेशनल हाईवे 130-C पर बेखौफ दौड़ रही हैं ओवरलोड रेत से भरे हाईवा 🔴 जंगल के रखवाले पर ही लकड़ी घर पहुंचाने का आरोप! सरकारी गाड़ी का VIDEO वायरल 🔴 गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🔴 कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत और दो अस्पताल में भर्ती 🔴 रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 परिवार परामर्श केंद्र में विवादों का सिलसिला जारी, एक और काउंसलर बाहर! 🔴 धमतरी में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम
मिर्च मांगने पड़ोसी के घर पहुंची महिला से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार
राजनीति

मिर्च मांगने पड़ोसी के घर पहुंची महिला से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

12 Nov 2026 505 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के मुताबिक, वह अपने पड़ोस में रहने वाले राजा ठाकुर के घर मिर्च मांगने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की और उसे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद महिला सीधे थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से की। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर बांकीमोंगरा थाने में अपराध क्रमांक 233/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी राजा ठाकुर, पिता प्रभोद सिंह ठाकुर (39 वर्ष), निवासी मकान नंबर 147, पटेलपारा, जंगल साइड के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 127(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

प्रारंभिक शिकायत के अनुसार, महिला जब मिर्च मांगने आरोपी के घर पहुंची, तब आरोपी ने कथित तौर पर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की और उसे बाहर जाने से रोकते हुए बंधक बनाकर रखा। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलने में सफल रही और पुलिस तक पहुंचकर अपनी आपबीती बताई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी राजा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अविवाहित है।

फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है। घटना ने क्षेत्र में गंभीर चिंता पैदा की है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला