Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 संपत्तिकर बकाया पर गैरेज सील, मालिक ने निकाला दूसरा रास्ता! 🔴 रायपुर में संपत्तिकर बकायादारों पर निगम का शिकंजा, 10 लाख से ज्यादा बकाया पर कुर्की वारंट! 🔴 नेशनल हाईवे 130-C पर बेखौफ दौड़ रही हैं ओवरलोड रेत से भरे हाईवा 🔴 जंगल के रखवाले पर ही लकड़ी घर पहुंचाने का आरोप! सरकारी गाड़ी का VIDEO वायरल 🔴 गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🔴 कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत और दो अस्पताल में भर्ती 🔴 रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 परिवार परामर्श केंद्र में विवादों का सिलसिला जारी, एक और काउंसलर बाहर! 🔴 धमतरी में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम
गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
राजनीति

गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

18 Nov 2026 184 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,महासमुंद। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 77.620 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर घेराबंदी कर गांजा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे आयशर माजदा ट्रक को पकड़ा। पुलिस ने मौके से महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा, ट्रक और मोबाइल फोन की कुल कीमत 48 लाख 95 हजार रुपये आंकी गई है।

ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे गांजा

पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गेरुआ रंग के आयशर माजदा प्रो 3019 ट्रक (MH 45 AE 9708) में गांजा भरकर तस्कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने NH-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर दी।

कुछ देर बाद संदिग्ध ट्रक मौके पर पहुंचा, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के डाले में रखी तीन बोरियों से 77.620 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले से लोड कर महाराष्ट्र के शोलापुर जिले ले जाने की बात स्वीकार की।

48.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 77.620 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 38 लाख 81 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल आयशर माजदा ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये और दो मोबाइल फोन की कीमत 14 हजार रुपये आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 48 लाख 95 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है - गणेश शिंदे (35 वर्ष), निवासी आवडी, थाना मोहड, जिला शोलापुर, महाराष्ट्र।

रविराज बालू सुडके (19 वर्ष), निवासी भिकवडी आडगांव, थाना विट्टा, जिला सांगली, महाराष्ट्र।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 142/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजा सप्लाई करने वाले स्रोत और इसकी खरीद करने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले संभावित तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला