Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 संपत्तिकर बकाया पर गैरेज सील, मालिक ने निकाला दूसरा रास्ता! 🔴 रायपुर में संपत्तिकर बकायादारों पर निगम का शिकंजा, 10 लाख से ज्यादा बकाया पर कुर्की वारंट! 🔴 नेशनल हाईवे 130-C पर बेखौफ दौड़ रही हैं ओवरलोड रेत से भरे हाईवा 🔴 जंगल के रखवाले पर ही लकड़ी घर पहुंचाने का आरोप! सरकारी गाड़ी का VIDEO वायरल 🔴 गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🔴 कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत और दो अस्पताल में भर्ती 🔴 रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 परिवार परामर्श केंद्र में विवादों का सिलसिला जारी, एक और काउंसलर बाहर! 🔴 धमतरी में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम
मुंह में लहसुन पटाखा चबाने से 2 साल के मासूम की मौत, मातम में बदलीं खुशियां
राजनीति

मुंह में लहसुन पटाखा चबाने से 2 साल के मासूम की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

12 Nov 2026 625 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,सरगुजा। दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में पटाखे से हुए दर्दनाक हादसे में दो साल के मासूम आदित्य की जान चली गई। खेलते समय बच्चे ने लहसुन पटाखा मुंह में रखकर चबा लिया। इसी दौरान पटाखा मुंह के अंदर ही फट गया, जिससे उसके मसूड़े में गंभीर चोट आई और लगातार खून बहने लगा। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह आदित्य ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, बनेया गांव निवासी इंद्रजीत मांझी पेशे से किसान हैं। दिवाली के मौके पर वे घर के बच्चों के लिए लहसुन पटाखे लेकर आए थे। ये पटाखे आमतौर पर जमीन पर पटकने से फूटते हैं। दिवाली के दिन बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान आदित्य पटाखे के एक पैकेट से खेलने लगा। उसकी मां गायत्री के मुताबिक, खेलते समय आदित्य ने एक पटाखा मुंह में रख लिया और उसे चबा लिया। तभी पटाखा मुंह के अंदर ही फट गया। धमाके से उसके मसूड़े में चोट लगी और खून बहने लगा।

घटना के बाद परिजन तत्काल आदित्य को सीतापुर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद वे उसे घर ले गए, लेकिन कुछ देर बाद फिर से उसके मुंह से खून निकलने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।

इसके बाद आदित्य को अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए खून भी चढ़ाया, लेकिन मुंह से लगातार हो रही ब्लीडिंग पर काबू नहीं पाया जा सका। चिकित्सकों के मुताबिक, पटाखे से निकले पत्थर के टुकड़े के कारण बच्चे के मसूड़े में चोट आई थी। लगातार खून बहने के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई और गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महज दो साल के मासूम की इस तरह मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दिवाली के त्योहार पर हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला