Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 संपत्तिकर बकाया पर गैरेज सील, मालिक ने निकाला दूसरा रास्ता! 🔴 रायपुर में संपत्तिकर बकायादारों पर निगम का शिकंजा, 10 लाख से ज्यादा बकाया पर कुर्की वारंट! 🔴 नेशनल हाईवे 130-C पर बेखौफ दौड़ रही हैं ओवरलोड रेत से भरे हाईवा 🔴 जंगल के रखवाले पर ही लकड़ी घर पहुंचाने का आरोप! सरकारी गाड़ी का VIDEO वायरल 🔴 गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🔴 कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत और दो अस्पताल में भर्ती 🔴 रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 परिवार परामर्श केंद्र में विवादों का सिलसिला जारी, एक और काउंसलर बाहर! 🔴 धमतरी में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम
नए साल में छुट्टियों की भरमार! छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया 2027 का कैलेंडर
राजनीति

नए साल में छुट्टियों की भरमार! छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया 2027 का कैलेंडर

12 Nov 2026 586 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2027 के लिए शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में लागू होने वाले सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। नए अवकाश कैलेंडर के अनुसार, अगले साल सरकारी कर्मचारियों को कुल 25 सामान्य अवकाश मिलेंगे, जबकि 51 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए हैं।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2027 के सामान्य अवकाशों में गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होली, ईद-उल-फितर, गुड फ्राइडे, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस सहित विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय एवं धार्मिक पर्व शामिल हैं।

इसके अलावा शासन ने 51 ऐच्छिक अवकाशों की भी घोषणा की है। इस सूची में विभिन्न महापुरुषों की जयंती, धार्मिक त्योहारों और सामाजिक-सांस्कृतिक अवसरों को शामिल किया गया है। शासकीय कर्मचारी अपनी पसंद के अनुसार इन ऐच्छिक अवकाशों में से अधिकतम तीन छुट्टियां ले सकेंगे।

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्ष 2027 में रविवार को पड़ने वाले स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, दशहरा (विजयादशमी) और गुरु नानक जयंती के लिए अलग से अतिरिक्त अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

शासन द्वारा जारी यह अवकाश कैलेंडर पूरे वर्ष 2027 में प्रदेश के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू रहेगा। ऐसे में सरकारी कर्मचारी अब नए साल की छुट्टियों और पारिवारिक कार्यक्रमों की योजना इसी कैलेंडर के आधार पर बना सकेंगे।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला