Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 संपत्तिकर बकाया पर गैरेज सील, मालिक ने निकाला दूसरा रास्ता! 🔴 रायपुर में संपत्तिकर बकायादारों पर निगम का शिकंजा, 10 लाख से ज्यादा बकाया पर कुर्की वारंट! 🔴 नेशनल हाईवे 130-C पर बेखौफ दौड़ रही हैं ओवरलोड रेत से भरे हाईवा 🔴 जंगल के रखवाले पर ही लकड़ी घर पहुंचाने का आरोप! सरकारी गाड़ी का VIDEO वायरल 🔴 गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🔴 कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत और दो अस्पताल में भर्ती 🔴 रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 परिवार परामर्श केंद्र में विवादों का सिलसिला जारी, एक और काउंसलर बाहर! 🔴 धमतरी में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम
नेशनल हाईवे 130-C पर बेखौफ दौड़ रही हैं ओवरलोड रेत से भरे हाईवा
राजनीति

नेशनल हाईवे 130-C पर बेखौफ दौड़ रही हैं ओवरलोड रेत से भरे हाईवा

19 Nov 2026 105 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,गरियाबंद- राजिम से गरियाबंद तक गुजरने वाले नेशनल हाईवे 130-C पर इन दिनों रेत से भरे भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। गरियाबंद से राजिम के बीच सुरसाबांधा एवं श्यामनगर लेकर राजिम मार्ग में रेत से लदे हाईवा बेधड़क दौड़ते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक रेत भरकर परिवहन कर रहे हैं। वहीं इन वाहनों से उड़ती रेत सड़क पर चलने वाले मोटरसाइकिल चालकों और अन्य छोटे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार रेत से भरे हाईवा तेज रफ्तार में सड़क से गुजरते हैं। वाहनों में भरी रेत हवा के झोंकों के साथ पीछे की ओर उड़ती रहती है। जिससे मोटरसाइकिल चालकों की आंखों में रेत जाने और सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। हाईवा के पीछे चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। कई बार उड़ती धूल और रेत के कारण वाहन चालकों को अचानक अपनी रफ्तार कम करनी पड़ती है। इससे सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

गरियाबंद जिले में रेत का कारोबार लगातार जारी है। रेत घाटों से लेकर परिवहन तक की व्यवस्था को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। राजिम से गरियाबंद के बीच नेशनल हाईवे 130-C पर दिन-रात रेत से भरे वाहनों की आवाजाही देखी जा सकती है। स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि यदि वाहनों में ओवरलोड रेत का परिवहन हो रहा है तो संबंधित विभाग द्वारा इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही है। आखिर इन वाहनों की नियमित जांच कौन कर रहा है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही हैं।खनिज विभाग की निगरानी पर उठ रहे सवाल रेत परिवहन को लेकर खनिज विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि जिला प्रशासन के संरक्षण और खनिज विभाग की कथित मिलीभगत के बिना इस तरह लगातार नियमों की अनदेखी संभव नहीं है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

नागरिकों का कहना है कि यदि विभाग नियमित रूप से निगरानी कर रहा है तो ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। रेत परिवहन करने वाले वाहनों में रेत को ढकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।नियमानुसार सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है ताकि सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच मोटरसाइकिल और स्कूटी चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवा से उड़ती रेत के कारण आंखों में जलन, सामने देखने में परेशानी और संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, खनिज विभाग और यातायात पुलिस से मांग की है कि राजिम से गरियाबंद तक नेशनल हाईवे 130-C पर नियमित जांच अभियान चलाया जाए।

ओवरलोड रेत परिवहन करने वाले वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही वाहनों को ढककर रेत परिवहन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि सड़क पर रेत उड़ने से होने वाली परेशानियों से आम जनता को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और खनिज विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। क्या हाईवे पर दौड़ रहे रेत से भरे वाहनों की जांच होगी या फिर आम नागरिकों को इसी तरह उड़ती रेत और दुर्घटना के खतरे के बीच सफर करने को मजबूर होना पड़ेगा। ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला