Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 संपत्तिकर बकाया पर गैरेज सील, मालिक ने निकाला दूसरा रास्ता! 🔴 रायपुर में संपत्तिकर बकायादारों पर निगम का शिकंजा, 10 लाख से ज्यादा बकाया पर कुर्की वारंट! 🔴 नेशनल हाईवे 130-C पर बेखौफ दौड़ रही हैं ओवरलोड रेत से भरे हाईवा 🔴 जंगल के रखवाले पर ही लकड़ी घर पहुंचाने का आरोप! सरकारी गाड़ी का VIDEO वायरल 🔴 गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🔴 कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत और दो अस्पताल में भर्ती 🔴 रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 परिवार परामर्श केंद्र में विवादों का सिलसिला जारी, एक और काउंसलर बाहर! 🔴 धमतरी में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम
धान की मिंजाई के दौरान मशीन में फंसा किसान का हाथ, डॉक्टरों को काटना पड़ा पंजा
राजनीति

धान की मिंजाई के दौरान मशीन में फंसा किसान का हाथ, डॉक्टरों को काटना पड़ा पंजा

16 Nov 2026 512 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,कांकेर। कांकेर जिले में धान की मिंजाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिंजाई मशीन की चपेट में आने से किसान नरेश बड़ाई का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनके हाथ का पंजा करीब 99 प्रतिशत तक खराब हो गया। आखिरकार डॉक्टरों को ऑपरेशन कर उनका पंजा काटना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, श्याम नगर निवासी किसान नरेश बड़ाई खेत में धान की मिंजाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका दाहिना हाथ मिंजाई मशीन के अंदर चला गया। मशीन में हाथ फंसते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर कर दिया। धमतरी में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनका दाहिना पंजा काटकर अलग कर दिया।

धान खरीदी की तैयारियों और खेती-किसानी के व्यस्त समय के बीच हुए इस हादसे से किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना ने एक बार फिर धान की मिंजाई के दौरान मशीनों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला