Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 पार्किंग को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी पर डंडे से मारपीट का आरोप 🔴 सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक इंद्रकुमार साहू ने बुजुर्ग महिला को भेंट की सुनने की मशीन 🔴 धमतरी में चर्चों के बाहर लगे बोर्ड ने खींचा ध्यान, धर्म परिवर्तन के 250-300 आवेदन पेंडिंग होने का दावा 🔴 गीदम में बदहाल सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी-ड्राइवर, वाहनों की लगी कतार 🔴 नदी में क्षत-विक्षत मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप 🔴 छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री बने कर्मवीर सिंह, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई 🔴 स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा - कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा 🔴 SECL गेवरा में सदस्यता सत्यापन के दौरान शराब वितरण के आरोप पर दो यूनियनों में झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल 🔴 इनोवा से 132 किलो गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 OP चौधरी ने खुद संभाली केलो नदी के सफाई की कमान, 29.99 करोड़ से होगा खर्राघाट का विकास
श्रद्धालुओं की भीड़ में मचा कोहराम, हरिद्वार में भगदड़ से 6 की मौत
राजनीति

श्रद्धालुओं की भीड़ में मचा कोहराम, हरिद्वार में भगदड़ से 6 की मौत

27 Jul 2025 1,306 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर/ हरिद्वार, उत्तराखंड में रविवार सुबह — हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह दर्शन के दौरान भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। इस हृदयविदारक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि मंदिर में अधिक भीड़ जुटने और बिजली की हाई वोल्टेज तार गिरने की अफवाह फैलने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे यह दुर्घटना हुई।

हादसे के तुरंत बाद एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गए हैं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और ट्वीट कर बताया: > "हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

@uksdrf, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।


इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।"


प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे संयम बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला