Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 पार्किंग को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी पर डंडे से मारपीट का आरोप 🔴 सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक इंद्रकुमार साहू ने बुजुर्ग महिला को भेंट की सुनने की मशीन 🔴 धमतरी में चर्चों के बाहर लगे बोर्ड ने खींचा ध्यान, धर्म परिवर्तन के 250-300 आवेदन पेंडिंग होने का दावा 🔴 गीदम में बदहाल सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी-ड्राइवर, वाहनों की लगी कतार 🔴 नदी में क्षत-विक्षत मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप 🔴 छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री बने कर्मवीर सिंह, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई 🔴 स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा - कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा 🔴 SECL गेवरा में सदस्यता सत्यापन के दौरान शराब वितरण के आरोप पर दो यूनियनों में झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल 🔴 इनोवा से 132 किलो गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 OP चौधरी ने खुद संभाली केलो नदी के सफाई की कमान, 29.99 करोड़ से होगा खर्राघाट का विकास
रायपुर के इभानन ने हांगकांग में लहराया तिरंगा, स्पेशल ओलंपिक में दो गोल्ड मेडल
राजनीति

रायपुर के इभानन ने हांगकांग में लहराया तिरंगा, स्पेशल ओलंपिक में दो गोल्ड मेडल

10 Sep 2026 200 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का एक और अवसर सामने आया है। रायपुर के 22 वर्षीय ऑटिस्टिक खिलाड़ी इभानन ने हांगकांग में आयोजित स्पेशल ओलंपिक ईस्ट एशिया रीजनल बॉलिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। आकांक्षा लायंस इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एंड एम्पावरमेंट, अवंति विहार के छात्र इभानन ने चीन, जापान और कोरिया समेत विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

स्पेशल ओलंपिक ईस्ट एशिया रीजनल बॉलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 9 सितंबर 2026 तक हांगकांग में किया गया। प्रतियोगिता में इभानन ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के साथ छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन किया।

इभानन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह लगातार दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले वर्ष 2024 में नई दिल्ली में आयोजित इसी चैंपियनशिप में उन्होंने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया था। दो साल बाद एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतना उनकी खेल प्रतिभा और निरंतर मेहनत को दर्शाता है।

आकांक्षा लायंस इंस्टीट्यूट के अनुसार, इभानन की सफलता में संस्थान के व्यावसायिक प्रशिक्षण, खेल प्रशिक्षण और शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संस्थान विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और पुनर्वास से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराता है और बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है।

हांगकांग में प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद इभानन 10 सितंबर की रात करीब 8 बजे हांगकांग से दिल्ली होते हुए रायपुर पहुंचेंगे। उनकी उपलब्धि को लेकर संस्थान में उत्साह का माहौल है। इभानन के स्वागत के लिए आकांक्षा लायंस इंस्टीट्यूट के शिक्षक, स्टाफ और छात्र-छात्राओं के साथ लायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान सेरेमोनियल बैंड की धुन के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला