Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 पार्किंग को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी पर डंडे से मारपीट का आरोप 🔴 सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक इंद्रकुमार साहू ने बुजुर्ग महिला को भेंट की सुनने की मशीन 🔴 धमतरी में चर्चों के बाहर लगे बोर्ड ने खींचा ध्यान, धर्म परिवर्तन के 250-300 आवेदन पेंडिंग होने का दावा 🔴 गीदम में बदहाल सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी-ड्राइवर, वाहनों की लगी कतार 🔴 नदी में क्षत-विक्षत मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप 🔴 छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री बने कर्मवीर सिंह, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई 🔴 स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा - कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा 🔴 SECL गेवरा में सदस्यता सत्यापन के दौरान शराब वितरण के आरोप पर दो यूनियनों में झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल 🔴 इनोवा से 132 किलो गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 OP चौधरी ने खुद संभाली केलो नदी के सफाई की कमान, 29.99 करोड़ से होगा खर्राघाट का विकास
कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु–पुडुचेरी की जिम्मेदारी
राजनीति

कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु–पुडुचेरी की जिम्मेदारी

04 Jan 2026 1,170 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर अहम कदम उठाया है। पार्टी ने कई राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है, जिनका काम चुनाव से पहले उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को मजबूत करना है।


इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।


गौरतलब है कि वर्ष 2026 में तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अभी से संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है, ताकि उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति समय पर तैयार की जा सके।

स्क्रीनिंग कमेटी की भूमिका टिकट के दावेदारों की पृष्ठभूमि, संगठन में योगदान और जीत की संभावनाओं का आकलन कर पार्टी नेतृत्व को उपयुक्त नाम सुझाने की होती है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि अनुभवी नेताओं की अगुआई से यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी।

इस सूची में कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

कांग्रेस का कहना है कि इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी और आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला