Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 संपत्तिकर बकाया पर गैरेज सील, मालिक ने निकाला दूसरा रास्ता! 🔴 रायपुर में संपत्तिकर बकायादारों पर निगम का शिकंजा, 10 लाख से ज्यादा बकाया पर कुर्की वारंट! 🔴 नेशनल हाईवे 130-C पर बेखौफ दौड़ रही हैं ओवरलोड रेत से भरे हाईवा 🔴 जंगल के रखवाले पर ही लकड़ी घर पहुंचाने का आरोप! सरकारी गाड़ी का VIDEO वायरल 🔴 गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🔴 कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत और दो अस्पताल में भर्ती 🔴 रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 परिवार परामर्श केंद्र में विवादों का सिलसिला जारी, एक और काउंसलर बाहर! 🔴 धमतरी में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम
भाजपा ने 5 राज्यों में नियुक्त किए सोशल मीडिया प्रभारी, छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
राजनीति

भाजपा ने 5 राज्यों में नियुक्त किए सोशल मीडिया प्रभारी, छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

29 Oct 2026 448 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मितुल कोठारी को उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी दी है, जबकि सोमेश पांडे को उत्तराखंड में जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के इस फैसले को विभिन्न राज्यों में सोशल मीडिया संगठन और डिजिटल प्रचार व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।


कई राज्यों में नई नियुक्तियां

जारी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पंकज शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, उत्तराखंड में मनन दानी और पंजाब में चेतन ब्रागटा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गोवा और मणिपुर में भी सोशल मीडिया टीम के प्रभारियों एवं सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक महस्के ने नियुक्तियों की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी विभिन्न राज्यों में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार को व्यवस्थित करने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के नेताओं को अन्य राज्यों में जिम्मेदारी मिलने से राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी दूसरे प्रदेशों के संगठनात्मक कार्यों में नजर आएगी।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला