Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 संपत्तिकर बकाया पर गैरेज सील, मालिक ने निकाला दूसरा रास्ता! 🔴 रायपुर में संपत्तिकर बकायादारों पर निगम का शिकंजा, 10 लाख से ज्यादा बकाया पर कुर्की वारंट! 🔴 नेशनल हाईवे 130-C पर बेखौफ दौड़ रही हैं ओवरलोड रेत से भरे हाईवा 🔴 जंगल के रखवाले पर ही लकड़ी घर पहुंचाने का आरोप! सरकारी गाड़ी का VIDEO वायरल 🔴 गांजा तस्करी का हाईवे कनेक्शन बेनकाब! 49 लाख के माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 🔴 कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर ग्रामीण से 20 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत और दो अस्पताल में भर्ती 🔴 रायपुर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 परिवार परामर्श केंद्र में विवादों का सिलसिला जारी, एक और काउंसलर बाहर! 🔴 धमतरी में सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, वार्डवासियों ने किया चक्काजाम
गहन पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति, अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को बताया ‘वोट चोर अभियान का मास्टर’
राजनीति

गहन पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति, अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को बताया ‘वोट चोर अभियान का मास्टर’

03 Nov 2025 3,231 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत घर-घर मतदाता गणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बीच कांग्रेस द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया है।

चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश में 10 बार एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) हो चुका है। यह निर्वाचन आयोग की एक नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस का वोट चोर अभियान केवल राजनीतिक नौटंकी है, उसमें कोई दम नहीं है। कांग्रेस मुद्दों से भटककर सिर्फ इधर-उधर की बातें कर रही है।

इस दौरान उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नक्सल आत्मसमर्पण को लेकर दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। दीपक बैज ने सवाल उठाया था कि क्या नक्सलियों के सरेंडर से पहले सरकार और नक्सलियों के बीच कोई शांति वार्ता हुई थी। 

इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि सरकार और नक्सलियों के बीच किसी भी तरह की गोपनीय वार्ता नहीं हुई है। राज्य सरकार का रुख नक्सलवाद पर पूरी तरह स्पष्ट और सही है।

उन्होंने आगे कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ही नक्सलवाद सबसे अधिक फैला और झीरम कांड के आरोपियों को भी कांग्रेस ने जानबूझकर नहीं पकड़ा।

अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस का नक्सलियों से सीधा या परोक्ष संबंध रहा है। अब वही पार्टी दूसरों पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर जहां कांग्रेस निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा इसे आयोग की नियमित कार्यवाही बताते हुए कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला