Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 घर के पीछे गांजे का जखीरा छिपाकर ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 1.42 लाख का माल जब्त 🔴 कमल विहार में आधी रात कार हटाने को लेकर होटल कारोबारी से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस 🔴 आंगन मिलन सेवा में बच्चों की मासूमियत ने जीता डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दिल 🔴 रायपुर में शातिरों का नया तरीका, ऑयल गिरने का झांसा देकर कारोबारी की कार से बैग चोरी 🔴 समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त 🔴 कब खत्म होगा 30 साल का इंतजार? गुमियाबेड़ा को अब भी पक्की सड़क की दरकार 🔴 कुरुद में नशीली कैप्सूल की बिक्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 बरसते पानी में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़कर कार्यालय के करीब पहुंचे कार्यकर्ता 🔴 ट्रक-पिकअप की भिड़ंत से 5 युवकों की मौत, 5 गंभीर घायल 🔴 नगर निगम में रिश्वत का खेल! ACB ने 10 हजार लेते कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा
आंगन मिलन सेवा में बच्चों की मासूमियत ने जीता डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दिल
राजनीति

आंगन मिलन सेवा में बच्चों की मासूमियत ने जीता डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दिल

25 Sep 2026 157 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,कवर्धा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कवर्धा के दर्रीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बच्चों और महिलाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ आत्मीयता से संवाद किया। नन्हे बच्चों ने फूल और अपने हाथों से बनाई चित्रकारी भेंट कर उनका स्वागत किया।

बच्चों के स्वागत से अभिभूत उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बच्चों को गोद में उठाया, उनसे बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने बच्चों को खिलौने और चॉकलेट भी भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में आकर उन्हें बिल्कुल घर जैसा माहौल महसूस हो रहा है। बच्चों की मासूमियत और उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया।

कार्यक्रम में बच्चों की चित्रकारी ने उप मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने नन्हे बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। एक बच्चे द्वारा सैनिक, भगवान शंकर और तिरंगे से संबंधित बनाए गए चित्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में बच्चे जिस तरह अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं, यह सराहनीय है।

उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि के उपयोग की जानकारी भी ली। महिलाओं ने बताया कि वे योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना सहित अन्य जरूरतों में कर रही हैं। इस पर श्री शर्मा ने कहा कि माताओं के हाथ में पहुंचने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग परिवार और बच्चों के भविष्य को मजबूत करने में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला तथा महिलाओं के लिए रंगोली, मेहंदी और पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन कर महिलाओं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग उपयोगी कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं में करने वाली माताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लाभार्थी लक्ष्मी साहू और नंद रानी साहू ने योजना से मिले सहयोग और उसके उपयोग को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला