Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 पार्किंग को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी पर डंडे से मारपीट का आरोप 🔴 सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक इंद्रकुमार साहू ने बुजुर्ग महिला को भेंट की सुनने की मशीन 🔴 धमतरी में चर्चों के बाहर लगे बोर्ड ने खींचा ध्यान, धर्म परिवर्तन के 250-300 आवेदन पेंडिंग होने का दावा 🔴 गीदम में बदहाल सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी-ड्राइवर, वाहनों की लगी कतार 🔴 नदी में क्षत-विक्षत मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप 🔴 छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री बने कर्मवीर सिंह, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई 🔴 स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा - कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा 🔴 SECL गेवरा में सदस्यता सत्यापन के दौरान शराब वितरण के आरोप पर दो यूनियनों में झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल 🔴 इनोवा से 132 किलो गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 OP चौधरी ने खुद संभाली केलो नदी के सफाई की कमान, 29.99 करोड़ से होगा खर्राघाट का विकास
राजिम-नवापारा महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पुल के नीचे गिरने से एक की मौत दूसरा घायल
राजनीति

राजिम-नवापारा महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पुल के नीचे गिरने से एक की मौत दूसरा घायल

22 Sep 2026 1,404 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,राजिम। राजिम से नवापारा की ओर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को महानदी पुल पर एक पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, राजिम निवासी देवेंद्र शर्मा (55) अपने साथी सुनील जैन के साथ बाइक से राजिम से नवापारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महानदी पुल पर सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं सुनील जैन के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन धमतरी-साकरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में पिकअप चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही इसकी स्थिति स्पष्ट होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ पिकअप चालक की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला