Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 पार्किंग को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी पर डंडे से मारपीट का आरोप 🔴 सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक इंद्रकुमार साहू ने बुजुर्ग महिला को भेंट की सुनने की मशीन 🔴 धमतरी में चर्चों के बाहर लगे बोर्ड ने खींचा ध्यान, धर्म परिवर्तन के 250-300 आवेदन पेंडिंग होने का दावा 🔴 गीदम में बदहाल सड़क के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी-ड्राइवर, वाहनों की लगी कतार 🔴 नदी में क्षत-विक्षत मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप 🔴 छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री बने कर्मवीर सिंह, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई 🔴 स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की कमान,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा - कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा 🔴 SECL गेवरा में सदस्यता सत्यापन के दौरान शराब वितरण के आरोप पर दो यूनियनों में झड़प, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल 🔴 इनोवा से 132 किलो गांजा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 OP चौधरी ने खुद संभाली केलो नदी के सफाई की कमान, 29.99 करोड़ से होगा खर्राघाट का विकास
पार्किंग को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी पर डंडे से मारपीट का आरोप
राजनीति

पार्किंग को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पड़ोसी पर डंडे से मारपीट का आरोप

24 Sep 2026 305 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,बिलासपुर। कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। शिकायतकर्ता ने पड़ोसी यतिन्द्रनाथ मिश्रा पर गाली-गलौज करने और डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में शिकायतकर्ता के दोनों हाथों में चोट लगने की बात सामने आई है। मारपीट की पूरी घटना मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद शुरू हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी दौरान यतिन्द्रनाथ मिश्रा डंडा लेकर मौके पर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने डंडे से मारपीट की।

मारपीट में शिकायतकर्ता के दोनों हाथों में चोट लगने की बात कही गई है। घटना के बाद पीड़ित ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने यतिन्द्रनाथ मिश्रा के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला