राजनीति
सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक इंद्रकुमार साहू ने बुजुर्ग महिला को भेंट की सुनने की मशीन
पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तामासिवनी में मानवीय पहल सामने आई। अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू और जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति विवेक कुमार तिवारी ने तामासिवनी निवासी गोपी साहू की माता शजमना बाई साहू के घर पहुंचकर उन्हें सुनने की मशीन भेंट की।
हियरिंग एड मिलने से बुजुर्ग महिला अब आसपास की आवाजों और परिजनों की बातचीत को अधिक स्पष्ट रूप से सुन सकेंगी। इस दौरान विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि दूसरों की जिंदगी में खुशियां लाना ही असली जनसेवा है। उन्होंने कहा कि माता जी के चेहरे की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तोषण लाल साहू, कोषाध्यक्ष निर्मल साहू, मंडल कार्यालय प्रभारी बलराम साहू, मीडिया प्रभारी रीवन लाल यादव, युवा मोर्चा महामंत्री रविकांत तारक (सोनू दिवाना), ग्राम पंचायत तामासिवनी के सरपंच श्याम साहू सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।