राजनीति
दशहरा से शीतकालीन छुट्टी तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया अवकाश आदेश
पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आगामी त्योहारों और साल के अंत में होने वाली शीतकालीन छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की घोषणा कर दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के तहत स्कूलों में कुल 15 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।
आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों का अवकाश मिलेगा।
इसके बाद दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक पांच दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है। वहीं शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह अवकाश भी पांच दिनों का होगा।
इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।