Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 घर के पीछे गांजे का जखीरा छिपाकर ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 1.42 लाख का माल जब्त 🔴 कमल विहार में आधी रात कार हटाने को लेकर होटल कारोबारी से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस 🔴 आंगन मिलन सेवा में बच्चों की मासूमियत ने जीता डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दिल 🔴 रायपुर में शातिरों का नया तरीका, ऑयल गिरने का झांसा देकर कारोबारी की कार से बैग चोरी 🔴 समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त 🔴 कब खत्म होगा 30 साल का इंतजार? गुमियाबेड़ा को अब भी पक्की सड़क की दरकार 🔴 कुरुद में नशीली कैप्सूल की बिक्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 बरसते पानी में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़कर कार्यालय के करीब पहुंचे कार्यकर्ता 🔴 ट्रक-पिकअप की भिड़ंत से 5 युवकों की मौत, 5 गंभीर घायल 🔴 नगर निगम में रिश्वत का खेल! ACB ने 10 हजार लेते कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा
बरसते पानी में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़कर कार्यालय के करीब पहुंचे कार्यकर्ता
राजनीति

बरसते पानी में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़कर कार्यालय के करीब पहुंचे कार्यकर्ता

25 Sep 2026 264 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। शुक्रवार को बरसते पानी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने निर्वाचन कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और कई लेयर में बैरिकेडिंग की गई थी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए तीन स्तर पार कर निर्वाचन कार्यालय के करीब पहुंचने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया और उन्हें आगे बढ़ने से रोका।

कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए। पार्टी का आरोप है कि SIR के दौरान मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि कई मतदाताओं के नाम कथित तौर पर अवैध तरीके से काटे गए और नए नाम जोड़े गए, जिससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग उठाई।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला