Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 घर के पीछे गांजे का जखीरा छिपाकर ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 1.42 लाख का माल जब्त 🔴 कमल विहार में आधी रात कार हटाने को लेकर होटल कारोबारी से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस 🔴 आंगन मिलन सेवा में बच्चों की मासूमियत ने जीता डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दिल 🔴 रायपुर में शातिरों का नया तरीका, ऑयल गिरने का झांसा देकर कारोबारी की कार से बैग चोरी 🔴 समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त 🔴 कब खत्म होगा 30 साल का इंतजार? गुमियाबेड़ा को अब भी पक्की सड़क की दरकार 🔴 कुरुद में नशीली कैप्सूल की बिक्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 बरसते पानी में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़कर कार्यालय के करीब पहुंचे कार्यकर्ता 🔴 ट्रक-पिकअप की भिड़ंत से 5 युवकों की मौत, 5 गंभीर घायल 🔴 नगर निगम में रिश्वत का खेल! ACB ने 10 हजार लेते कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा
रायपुर में शातिरों का नया तरीका, ऑयल गिरने का झांसा देकर कारोबारी की कार से बैग चोरी
राजनीति

रायपुर में शातिरों का नया तरीका, ऑयल गिरने का झांसा देकर कारोबारी की कार से बैग चोरी

25 Sep 2026 177 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर में कार से ऑयल गिरने का झांसा देकर एक कारोबारी को रोकने और उसकी कार से बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। फाफाडीह ओवरब्रिज के पास हुई इस वारदात में बैग के अंदर 25 हजार रुपए नकद, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, चेकबुक, बैंक से जुड़े दस्तावेज, ऑफिस के महत्वपूर्ण कागजात और चाबियां रखी थीं। कारोबारी की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, नेचर सिटी अमलीडीह निवासी कौस्तुभ धर्माधिकारी रावाभाठा स्थित कैप्स आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक हैं। 24 सितंबर की सुबह करीब 11:40 बजे वह अपनी कार क्रमांक CG04PS7590 से घर से ऑफिस जा रहे थे। फाफाडीह ओवरब्रिज के पास एक युवक ने इशारा कर उन्हें बताया कि कार के बोनट के सामने से ऑयल गिर रहा है। कारोबारी ने पहले इस पर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ गए।

कुछ दूरी पर एक अन्य युवक ने भी कार से ऑयल गिरने की बात कही। लगातार दो लोगों से एक जैसी जानकारी मिलने पर कारोबारी को कार में तकनीकी खराबी की आशंका हुई। उन्होंने कार को यू-टर्न लेकर सड़क किनारे खड़ा किया और संबंधित सर्विस सेंटर से फोन पर संपर्क किया। सर्विस सेंटर की ओर से कार के बोनट की फोटो भेजने के लिए कहा गया।

कौस्तुभ कार से नीचे उतरकर बोनट की फोटो खींचने लगे। इसी दौरान उनका ध्यान कार से हट गया। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी कार में रखा ब्राउन रंग का बैग लेकर फरार हो गए। फोटो भेजने के बाद कारोबारी जब कार के पास लौटे तो बैग गायब था। आसपास तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।

कारोबारी के अनुसार बैग में 25 हजार रुपए नकद के अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा की चेकबुक, बैंक से संबंधित दस्तावेज, ऑफिस के महत्वपूर्ण कागजात और चाबियां थीं। घटना की जानकारी उन्होंने परिचित प्रशांत सुब्रमण्या और शारदाचरण पटेल को दी, जिसके बाद गंज थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कार से ऑयल गिरने की जानकारी देने वाले दोनों युवक चोरी की वारदात में शामिल थे या नहीं। आरोपियों की पहचान के लिए फाफाडीह ओवरब्रिज और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के समय वहां से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला