Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 घर के पीछे गांजे का जखीरा छिपाकर ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 1.42 लाख का माल जब्त 🔴 कमल विहार में आधी रात कार हटाने को लेकर होटल कारोबारी से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस 🔴 आंगन मिलन सेवा में बच्चों की मासूमियत ने जीता डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दिल 🔴 रायपुर में शातिरों का नया तरीका, ऑयल गिरने का झांसा देकर कारोबारी की कार से बैग चोरी 🔴 समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त 🔴 कब खत्म होगा 30 साल का इंतजार? गुमियाबेड़ा को अब भी पक्की सड़क की दरकार 🔴 कुरुद में नशीली कैप्सूल की बिक्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार 🔴 बरसते पानी में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़कर कार्यालय के करीब पहुंचे कार्यकर्ता 🔴 ट्रक-पिकअप की भिड़ंत से 5 युवकों की मौत, 5 गंभीर घायल 🔴 नगर निगम में रिश्वत का खेल! ACB ने 10 हजार लेते कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ा
समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त
राजनीति

समय सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 13 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति निरस्त

25 Sep 2026 353 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement
पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 13 सहायक प्राध्यापकों को समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं करना भारी पड़ गया। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापना निरस्त कर दी है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति दी गई थी। नियुक्ति आदेश में संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि के भीतर अपने पद पर कार्यभार ग्रहण करना था।

हालांकि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी 13 चयनित अभ्यर्थियों ने संबंधित पदों पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नियुक्ति की शर्तों के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी नियुक्ति और पदस्थापना निरस्त करने का निर्णय लिया।

विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं किए जाने के कारण संबंधित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापना निरस्त की गई है। इससे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के इन पदों पर हुई नियुक्ति फिलहाल समाप्त हो गई है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला