Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
पुराने विवाद के चलते युवक की चाकू गोदकर हत्या
राजनीति

पुराने विवाद के चलते युवक की चाकू गोदकर हत्या

22 Feb 2023 578 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। 3 युवकों ने उसे घेर लिया था। इसके बाद उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पूरा मामला पुराने झगड़े से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते यह वारदात हुई है।


रुआबांधा बस्ती निवासी धरम सोना(24) कोलकाता रोल नाम की दुकान में काम करता था। रोज की तरह वह मंगलवार को भी काम पर गया था। यहां से काम निपटाकर वह बुधवार सुबह 5 बजे के आस-पास वापस घर आ रहा था। उसी दौरान यह वारदात हुई है। बताया गया कि उसी के बस्ती के रहने वाले बाली जाली, सुमित जाली और शंकर ने उसे रास्ते में रोक लिया था। फिर झगड़ा किया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि चाकू निकालकर तीनों ने उस पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों ने बताया है कि हमारा धरम से पुराना झगड़ा था। जिसके चलते हमने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों से अब भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ जिला