Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग 🔴 रायपुर का HNLU अब ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा, 20 विश्वविद्यालयों के साथ हुआ MoU 🔴 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर ग्रामीण के प्रभारी बने नरोत्तम साहू, कार्यकर्ताओं में उत्साह
जिला पंचायत सामान्य सभा में गूंजा नकटी गांव का मुद्दा, यशवंत साहू ने काले वस्त्र और छाते के साथ जताया विरोध
राजनीति

जिला पंचायत सामान्य सभा में गूंजा नकटी गांव का मुद्दा, यशवंत साहू ने काले वस्त्र और छाते के साथ जताया विरोध

10 Jul 2026 768 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,रायपुर। जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक में नकटी गांव के प्रभावित परिवारों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया। जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने काले वस्त्र और काले छाते के साथ सांकेतिक विरोध दर्ज कराते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, आर्थिक सहायता और सम्मानजनक आवास की मांग की। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य पूजा लोकमणि कोसले, भीनू सुजीत गिधौड़े, कविता हेमंत कश्यप और हरिशंकर निषाद भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

बैठक के दौरान यशवंत साहू ने कहा कि जब किसी गरीब के सिर से उसकी छत छिन जाती है, तब बरसात में एक छाता ही उसका सहारा बन जाता है। इसी संदेश को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए काले छाते का प्रतीकात्मक उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर किसी भी परिवार को बेघर करना उचित नहीं है और नकटी गांव के सभी प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द न्यायपूर्ण पुनर्वास, आर्थिक सहायता और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

जिला पंचायत सदस्य पूजा लोकमणि कोसले ने कहा कि बरसात के मौसम में किसी परिवार का बेघर होना बेहद दुखद है। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सम्मानजनक पुनर्वास देना चाहिए।

वहीं भीनू सुजीत गिधौड़े ने प्रशासनिक कार्रवाई के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता देने की बात कही। कविता हेमंत कश्यप ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रभावित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। हरिशंकर निषाद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की पीड़ा को सदन तक पहुंचाना है और नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान काला वस्त्र अन्याय के विरोध का प्रतीक बना, जबकि काला छाता उन परिवारों की पीड़ा को दर्शाता रहा, जिनके सिर से छत छिन जाने के बाद बरसात में यही उनका अस्थायी सहारा है। जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से संवेदनशील निर्णय लेते हुए प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत और न्याय दिलाने की मांग की।

छत्तीसगढ़ जिला