Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग 🔴 रायपुर का HNLU अब ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा, 20 विश्वविद्यालयों के साथ हुआ MoU 🔴 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर ग्रामीण के प्रभारी बने नरोत्तम साहू, कार्यकर्ताओं में उत्साह
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले
राजनीति

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले

16 Jul 2026 184 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के तहत 7 निरीक्षकों (थाना प्रभारियों) और 3 उप निरीक्षकों सहित कुल 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

जारी आदेश के अनुसार, लक्ष्मण भगत का स्थानांतरण राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू का मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान का सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा तथा अजय कुमार साहू का बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर किया गया है।

इसी क्रम में अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर स्थित प्रशासन अकादमी एवं विशेष इकाई (अअवि) में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण और सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर भेजा गया है।

उप निरीक्षकों में गणेश यादव का तबादला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा, अमित गुप्ता का मुंगेली से सूरजपुर तथा वीणा साहू का रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर किया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ जिला