Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग 🔴 रायपुर का HNLU अब ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा, 20 विश्वविद्यालयों के साथ हुआ MoU 🔴 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर ग्रामीण के प्रभारी बने नरोत्तम साहू, कार्यकर्ताओं में उत्साह
खोरपा तहसील के संरक्षण में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का साम्राज्य! करोड़ों की शासकीय भूमि पर खड़ा कर दिया कॉम्प्लेक्स
राजनीति

खोरपा तहसील के संरक्षण में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का साम्राज्य! करोड़ों की शासकीय भूमि पर खड़ा कर दिया कॉम्प्लेक्स

14 Jul 2026 878 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,अभनपुर/कोलर। अभनपुर विकासखंड के ग्राम कोलर में करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग और तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुराना धमतरी मुख्य मार्ग स्थित खसरा क्रमांक 131/1 की शासकीय भूमि पर एक भू-माफिया ने बाकायदा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स खड़ा कर दिया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंदे रखीं।

बड़े भू माफिया पर सरकारी मेहरबानी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि भूमि शासकीय है तो फिर उस पर निर्माण कार्य कैसे हो गया? क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर सब कुछ जानबूझकर नजरअंदाज किया गया? स्थानीय लोगों का आरोप है कि खोरपा तहसील के संरक्षण के बिना इतनी बड़ी सरकारी भूमि पर कब्जा और निर्माण संभव ही नहीं है।

आरोप है कि उक्त कब्जाधारी का भाई एक बड़ा भू माफिया है जिसकी वर्षों से सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतें होती रही हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई। अब जब करोड़ों रुपये की जमीन पर विशाल कॉम्प्लेक्स खड़ा हो चुका है, तब प्रशासन की चुप्पी कई संदेहों को जन्म दे रही है।

शासकीय जमीनों पर कब्जा करने वालों पर प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण 

क्षेत्र में चर्चा है कि सरकारी जमीन पर कब्जे का यह मामला किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है, जिसे प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। यही वजह है कि करोड़ों की सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा होने के बावजूद किसी प्रकार की बेदखली या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

फिलहाल निगाहें जिला प्रशासन और राजस्व विभाग पर टिकी हैं। देखना होगा कि शासन की भूमि को मुक्त कराने के लिए सख्त कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन कर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ जिला