Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल का पत्रकारों ने किया आत्मीय स्वागत 🔴 डबल अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर रेलवे भर्ती परीक्षा देने पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
राजनीति

कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

16 Jul 2026 143 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित SECL सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने घर के कमरे में खून से लथपथ मिला था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अंकित सोनवानी (29) के रूप में हुई है। वह SECL कर्मी हीरा लाल सोनवानी और SECL चिकित्सा विभाग में कार्यरत कुमुदनी सोनवानी का बड़ा बेटा था। अंकित विवाहित था और उसका एक छोटा बच्चा भी है।

परिजनों के अनुसार, बुधवार को अंकित शराब के नशे में घर लौटा और सीधे अपने कमरे में चला गया। उस समय उसकी पत्नी भी कमरे में मौजूद थी। कुछ देर बाद अचानक वह गिर पड़ा और उसके पैर में कोई नुकीली वस्तु घुस गई, जिससे काफी खून बहने लगा। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर छोटा भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजन तत्काल अंकित को SECL के विभागीय अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक के छोटे भाई आशीष सोनवानी ने बताया कि घटना के समय उनके माता-पिता दोनों ड्यूटी पर थे। पिता कुसमुंडा खदान में पदस्थ हैं, जबकि मां SECL के चिकित्सा विभाग में कार्यरत हैं। ड्यूटी से लौटने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली।

घटना की सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

छत्तीसगढ़ जिला