24 घंटे के अंदर अज्ञात चोरो ने तोड़ा तीन मकानों का ताला,जांच में जुटी पुलिस
पब्लिक स्वर,भोपाल। भोपाल के हबीबगंज क्षेत्र अंतर्गत अरेरा कालोनी में रहने वाले एक एडवोकेट के सूने मकान में अज्ञात चोर ने धावा बोलते हुए कीमती सामान चुराकर ले गया। वही बताया जा रहा है कि उक्त घटना के साथ ही पिछले 24 घंटों के दौरान कोहेफिजा और पिपलानी इलाके में भी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें चोर करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले उड़े। पुलिस ने शिकायत मिलने पर एफआइआर दर्ज ली है पर किसी चोरी में कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है।
पुलिस सूत्रों कि माने तो हबीबगंज क्षेत्र की अरेरा कालोनी में स्थित अशोका सोसायटी में रहने वाले एडवोकेट आनंद शर्मा के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए, जहां से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। वही पुलिस चोरी हुए माल की अनुमानित कीमत का करीब दो लाख लगा रही है। इसी तरह से बदमाशों ने पिपलानी और कोहेफिजा के सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पिपलानी में पटेल नगर में रहने वाले मनीष उपाध्याय के घर का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपित तार व कीमती सामान चोरी कर ले गए जिसकी कीमत पचास हजार के करीब बताई गई है। वही तीसरी वारदात कोहेफिजा विजय नगर बी सेक्टर कोहेफिज 29 वर्षीय सुमित के घर में हुई है।जहा से अज्ञात चोर एलईडी टीवी, मोबाइल फोन और 15 सौ रुपये नकद के साथ करीब एक लाख का सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।