Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
पति की हुई मौत तो पत्नी को ठहराया जिम्मेदार,निर्वस्त्र करते हुए कर दी पिटाई फिर करने जा रहे थे हत्या,जाने क्या हुआ आगे
राजनीति

पति की हुई मौत तो पत्नी को ठहराया जिम्मेदार,निर्वस्त्र करते हुए कर दी पिटाई फिर करने जा रहे थे हत्या,जाने क्या हुआ आगे

19 Dec 2024 754 Views Public Swar
पब्लिक स्वर/ झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के वृंदा नायक टोली के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई वही बताया जा रहा है कि इसके लिए युवक के घर वालों ने उसकी पत्नी को ही जिम्मेदार करार देते हुए उसे निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की। साथ ही बताया गया कि आरोपी महिला के बाल काटकर उसकी हत्या करने जा रहे थे इस दौरान महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने में सफल रही फिलहाल पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है।


इधर पुलिस सूत्रों कि माने तो सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पोढा टोली निवासी संदीप लोहरा रविवार को तालाब में नहा रहा था वही डूबने से उसकी मौत हो गई , इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी बलकी देवी उसके साथ ससुर एवं अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और शव को लेकर कोलेबिरा आए। यहां महिला बलकी देवी के ससुराल वाले उसे ही इसके लिए जिम्मेदार बताकर डंडे से मारपीट की साथ ही उसकी साड़ी खींच कर निर्वस्त्र कर दिया और कैंची से बाल काटकर उसकी हत्या करने वाले थे। दूसरी तरफ पीड़िता ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से वहां से भाग कर अपनी जान बचाई वही गांव पहुंचने पर उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस के मुताबिक मृतक संदीप लोहरा और उसकी पत्नी बलकी देवी के तीन बच्चे हैं, परिवार का पालन पोषण करने के लिए दोनों मजदूरी करते थे। ससुराल में काम नहीं मिलने पर बलकी देवी अपने पति के साथ मायके वृंदा नायक टोली आ गई थी जहां रविवार की दोपहर दोनों तालाब गए थे इधर बलकी देवी कपड़े धो रही थी और उसका पति नहाने के लिए तालाब में उतर गया इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ जिला