Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग 🔴 रायपुर का HNLU अब ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा, 20 विश्वविद्यालयों के साथ हुआ MoU 🔴 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर ग्रामीण के प्रभारी बने नरोत्तम साहू, कार्यकर्ताओं में उत्साह
पीएम की स्वर्गीय माताजी के लिए अभद्र टिप्पणी पर बवाल, भाजयुमो ने किया राहुल-तेजस्वी का पुतला दहन
राजनीति

पीएम की स्वर्गीय माताजी के लिए अभद्र टिप्पणी पर बवाल, भाजयुमो ने किया राहुल-तेजस्वी का पुतला दहन

01 Sep 2025 1,287 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,अंबिकापुर। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस-यूपीए की सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अभद्र भाषा प्रयोग किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अंबिकापुर के कलेक्टोरेट चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।

भाजयुमो जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री की माँ के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक न तो राहुल गांधी और न ही तेजस्वी यादव ने इस घटना पर खेद जताया है और न ही माफी मांगी है।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, संदीप सोनी, उमेश अग्रवाल, किजल किशोर पंड्या, आकाश गुप्ता, दिनेश शुक्ला, गौतम विश्वकर्मा, अजय सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस-आरजेडी की निंदा की

भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के लिए की गई टिप्पणी निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार प्रधानमंत्री को "तू" कहकर संबोधित कर रहे हैं, जो शिष्टाचार और राजनीतिक मर्यादा का खुला उल्लंघन है।

सोनी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद की मर्यादा का पालन करना आवश्यक है और इस तरह की भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

छत्तीसगढ़ जिला