Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की कर दी हत्या, वजह जान आप भी रह जाओगे हक्के-बक्के
राजनीति

दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की कर दी हत्या, वजह जान आप भी रह जाओगे हक्के-बक्के

23 Jun 2024 676 Views Public Swar

पब्लिक स्वर। बिहार के सिकटा थाने के बेहरी बनकटवा गांव में 11 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 11 साल के बच्चे (बबलू) की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने की थी। दोनो दोस्त उसके ही गांव के रहने वाले थे। हत्या के पीछे की वजह जुए में जीते हुए चंद रुपये थे। हत्या का यह कारण सामने आने के बाद से गांव वाले हक्के बक्के रह गए। 


सिकटा थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि बबलू ने गांव के ही अपने दो दोस्तों के साथ जुआ खेला था। जुए में बबलू नें 15 साल के अपने दोस्त से 350 रुपये जीत लिए थे। इन्ही पैसों के लिए दोनो नाबालिगों ने बबलू की हत्या कर दी थी।


18 जून की रात आठ बजे किशोरी साह की दुकान पर सभी ने जुआ खेला, लेकिन सुबह होने पर भी बबलू अपने घर नहीं पहुंचा। घरवालों ने फिर खोजबीन शुरू कर दी। तमाम प्रयासों के बावजूद वह नहीं मिला तो थक हारकर उसकी मां सोना देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


बीती 21 जून की सुबह गांव में फिर कोहराम मच गया। तकरीबन 7 बजे लगभग गांव के रामाधार यादव के नये बने तालाब में बबलू की लाश पड़ी मिली। इस बीच सोना देवी को इस बात की जानकारी दी गई कि तालाब में किसी की लाश पड़ी मिली है। यह सुनते ही उसकी मां रोती-बिलखती दौड़ती हुई तालाब की तरफ भागी। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि लाश उनके बेटे बबलू की ही है। इस दुख को वो बर्दाश्त नहीं कर पाईं और तब से सदमे मे हैं।


लाश मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने हवाले किया। शव को देखने से साफ पता चल रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद घर वालों के हवाले कर दिया है। दोनों आरोपित दोस्त फिलहाल पुलिस की गिरफ्त मे हैं।

छत्तीसगढ़ जिला