11 आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश किया गया जारी, देखें पूरी रिपोर्ट
पब्लिक स्वर/ यूपी में फिर IAS अफसरों को इधर से उधर किया गया है वही बताया जा रहा है कि उक्त तबादला आदेश में 11 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। जिसमें अशोक कुमार प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से मुक्त किए गए हैं तो लीना ज़ौहरी प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से मुक्त कर दिया गया हैं। इसके साथ ही अमित गुप्ता प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश बनाए गए तो दूसरी तरफ मनीष चौहान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मुथु कुमार स्वामी सचिव वित्त विभाग, विजेंदर पांड्या आयुक्त कानपुर मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वही बालकृष्ण त्रिपाठी आयुक्त विन्ध्याचल मंडल, डॉक्टर रूपेश कुमार महानिरीक्षक निबंधन के प्रभाव से अवमुक्त, विवेक आयुक्त आज़मगढ़ मंडल, अजीत कुमार आयुक्त आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल और नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सचिव नियोजन विभाग बनाए गए हैं।