Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
जमीन विवाद को लेकर चल रहा था विवाद,चाचा ने 7 साल के मासूम को छत से फेंका नीचे,जाने क्या हुआ आगे
राजनीति

जमीन विवाद को लेकर चल रहा था विवाद,चाचा ने 7 साल के मासूम को छत से फेंका नीचे,जाने क्या हुआ आगे

24 Nov 2024 358 Views Public Swar

पब्लिक स्वर/ बिहार के बाढ़ थाना क्षेत्र में जमीन के मुआवजे के विवाद में एक चाचा ने अपने 7 साल के मासूम भतीजे को छत से नीचे फेंक दिया बताया जा रहा है घटना के दौरान भतीजा अपनी जान की दुहाई मांगता रहा लेकिन चाचा ने उसकी एक न सुनी। इधर उक्त घटना में घायल मनीष को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही सूत्रों कि माने तो इस घटना मनीष की बहन शिवानी भाई को बचाने गई तो बेरहम चाचा और चाची ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया, वही दूसरी ओर संजय यादव कि माने तो उसका अपने भाई शंभू यादव के साथ पूर्व में जमीन का बंटवारा हो चुका था। बंटवारे के बाद मिली जमीन का कुछ हिस्सा फोरलेन सड़क योजना में अधिग्रहित हो गया है इसको लेकर उसके भाई शंभू यादव ने जमीन और मुआवजे पर दावा करना शुरू कर दिया, जिसको लेकर विवाद चल रहा था कुछ दिन पूर्व भी उसने गुस्से में जाकर उसके बेटे के साथ मारपीट की। जिसके बाद शनिवार को इसी बात को लेकर संजय यादव और शंभू यादव के बीच में विवाद शुरू हो गया इस दौरान शंभू यादव और उसकी पत्नी मुनिया देवी ने मिलकर संजय यादव के पुत्र मनीष कुमार को जान से मारने की नीयत से छत के ऊपर से नीचे फेंक दिया। जिससे मासूम बुरी तरह घायल हो गया फिलहाल उक्त मामले में थाने में आरोपी चाचा शंभू यादव और उसकी पत्नी मुनिया देवी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। वही पुलिस सूत्रों कि माने तो इस घटना को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ जिला