राजनीति
शादी के रिसेप्शन में लाखों की चोरी
पब्लिक स्वर,दुर्ग। मिली जानकारी के अनुसार पुलगांव थाना अंतर्गत केलाबाडी दुर्ग निवासी अनीता तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 फरवरी को उसकी बेटी अंकिता तिवारी की पीपरछेड़ी शिवनाथ नदी के पास रायल ग्रीन रिसॉर्ट में विवाह कार्यक्रम था। उनके यहां इंदौर से बारात आई थी। रात्रि में विवाह का कार्यक्रम वहां बने स्टेज में चल रहा था। वहीं पर उन्होंने अपने एक लाल रंग का बैग रखा हुआ था। उस बैग में सोने की 8 अंगूठी, चांदी की 12 पायल, सोने की 5 बाली, और लिफाफों में नगद करीबन 5000 रूपये रखे हुए थे। किसी ने उस बैग को वहां से पार कर दिया। पुलगांव पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।