निजी अस्पताल संचालक ने मरीज को जमकर पीटा,जाने क्या है इसके पीछे की वजह
पब्लिक स्वर/ अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल के संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अस्पताल में दवाई लेने आए मरीज पर चोरी का आरोप लगाकर उसे बेरहमी से पीट दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों की माने तो थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मरीज दवाई लेने के लिए एक निजी अस्पताल में पहुंचा था जहां अस्पताल के स्टाफ ने उस पर नल की टोटी चोरी करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद मामले की जानकारी अस्पताल संचालक को दी गई इधर मौके पर पहुंचे अस्पताल संचालक ने अपने स्टाफ के साथ मरीज को डंडे और प्लास्टिक की पाइप से जमकर पीटा। साथ ही पिटाई का वीडियो भी बनवाया बतादे कि उक्त वीडियो में युवक रोता हुआ और रहम की भीख मागंता नजर आ रहा था बावजूद इसके संचालक ने पिटाई जारी रखी। अब संचालक के कृत्य का वीडियो वायरल हो रहा है साथ ही बताया जा रहा है कि संचालक ने चोरी का आरोप लगाते हुए युवक को पुलिस को सौंप दिया है।