राजनीति
पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने दी जान,जाने क्या है पूरा मामला
पब्लिक स्वर/ इटवा जिले के केवर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्राजपुर गांव में रोशनी नाम की महिला ने पति विशाल से अपने 4 महीने के बेटे का मुंडन कराने के लिए कहा जिस पर ऑटो चालक पति ने कोई जवाब नहीं दिया और 1-2 राउंड लगाकर आने की बात कहकर चला गया जिससे रोशनी काफी नाराज हो गई और फांसी लगाकर जान दे दी। वही उक्त घटना के बाद विशाल भी बहाना करके घर से निकला और दूसरे घर में जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही बताया जा रहा है कि दोनों का एक 4 महीने का बच्चा भी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।