Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
दुल्हन ने शादी का विरोध करते हुए फेरे लेने से किया इंकार, फिर हुआ कुछ ऐसा.....
राजनीति

दुल्हन ने शादी का विरोध करते हुए फेरे लेने से किया इंकार, फिर हुआ कुछ ऐसा.....

15 Jun 2024 867 Views Public Swar

पब्लिक स्वर। जौनपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मैहर देवी मंदिर में शनिवार को हो रही शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। धूमधाम से पहुंची बारात के साथ मौजूद लोग उस वक्त भौंचक रह गए जब दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखते ही बवाल खड़ा कर दिया। पहले लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मंदिर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा लाई। बताया जा रहा है कि दुल्हन की उम्र केवल 16 साल की थी। जबकि दूल्हा 40 से ज्यादा का लग रहा था। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी नईगंज निवासी एक परिवार में तय की थी। मैहर देवी मंदिर में शादी की बात तय हुई थी। यहां दोनों पक्ष पहुंच गए थे। शादी का कार्यक्रम शुरू ही हुआ थी कि दुल्हन की नजर दूल्हे के चेहरे पर पड़ गई।


हमउम्र की जगह दोगुने से भी ज्यादा उम्र के दूल्हे को देखते हुए दुल्हन का गुस्सा भड़क उठा। बताया जाता है कि दूल्हे की उम्र लगभग 40 वर्ष से अधिक लग रही थी। दुल्हन ने शादी का विरोध करते हुए फेरे लेने से इनकार कर दिया। दुल्हन का ऐसा रुद्र रूप देख बाराती सहम गए। काफी हल्ला होने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव मल्ल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही दुल्हन को मानों और ताकत मिल गई। उसने पुलिस के सामने भी शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां दोनों ने अपने-अपने सामान वापसी ले लिये और अपने-अपने घर चले गए। बारात लौट जाने और शादी नहीं होने के बाद लोग दुल्हन की तारीफें करते रहे। पूरे गांव में केवल दुल्हन की ही चर्चा होती रही।

छत्तीसगढ़ जिला