छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म,जाने पूरी रिपोर्ट
पब्लिक स्वर। ग्वालियर में नर्सिंग की पढ़ाई करने आई बांदा की छात्रा की दोस्ती राकेश लोधी निवासी हजीरा से हुई। वही 15 नवंबर 2022 को छात्रा के कमरे पर वह आया जिसके बाद उसने पिज्जा खाने के लिए दिया। जैसे ही छात्रा ने पिज्जा खाया तो वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हुए छात्रा का वीडियो और फोटो बना लिया। जिसके बाद आरोपी ने छात्रा को ब्लैकमेल कर जेवर ले लिए और छात्रा से रुपये मांग रहा था। जिससे परेशान होकर छात्रा बांदा चली गई।
सूत्रों की माने तो बांदा निवासी नर्सिंग छात्रा 2022 में ग्वालियर जॉब के लिए आई थी। यहां पर उसके टीचर ने अपने परिचित छात्र से छात्रा की मदद करने को बोला था, इसके बाद छात्र ने छात्रा को हजीरा इलाके में किराए का कमरा दिला दिया और उसके पास आने जाने लगा। इधर 15 नवंबर 2022 को छात्र उसके कमरे पर पिज्जा लेकर आया, जिसे खाने के बाद छात्रा का सिर भारी हो गया और उसने उसके साथ गलत काम कर उसके फोटो और वीडियो बना लिया। उक्त घटना के दो दिन बाद राकेश उसके कमरे पर आया और उसके फोटो और वीडियो दिखाकर उससे तीन लाख रुपए मांगे और रुपए नहीं होने पर उसकी डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन और एक अंगूठी छीन ली। इसके बाद भी वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपए की मांग करने लगा। जिससे परेशान होकर छात्रा वापस अपने घर चली गई। कुछ दिन पहले आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका पता चलते ही छात्रा ने पुलिस कप्तान बादा से शिकायत की। शिकायत पर बांदा पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी हजीरा थाने भेज दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।