Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज 🔴 छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों के तबादले 🔴 खोरपा उप तहसील में जमकर गड़बड़ी:कई एकड़ भूमि में कब्जे की रिपोर्ट गायब...अब मिलने के बाद होगी कार्यवाही? 🔴 छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला जगत में शोक की लहर 🔴 योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अरुण साव से की मुलाकात, पाटन को नगर पालिका घोषित करने की मांग 🔴 रायपुर का HNLU अब ग्लोबल नेटवर्क का हिस्सा, 20 विश्वविद्यालयों के साथ हुआ MoU 🔴 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर ग्रामीण के प्रभारी बने नरोत्तम साहू, कार्यकर्ताओं में उत्साह
विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को 2 माह में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
राजनीति

विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को 2 माह में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

23 May 2026 596 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य शासन को बड़ा निर्देश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति दो माह के भीतर पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। यह निर्देश “राजनीश कुमार पांडेय एवं अन्य बनाम भारत संघ एवं अन्य” मामले की सुनवाई के दौरान जारी किया गया। न्यायालय ने राज्य में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा को गंभीर विषय मानते हुए समावेशी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

याचिकाकर्ताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड कौस्तुभ शुक्ला एवं अधिवक्ता पलाश तिवारी ने पक्ष रखा। वहीं कौस्तुभ शुक्ला ने छत्तीसगढ़ आरसीआई टीचर एसोसिएशन की ओर से लंबित मामले में हस्तक्षेप आवेदन भी पेश किया।

848 स्वीकृत पदों में अब भी कई रिक्त

सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ शासन ने हलफनामा प्रस्तुत कर बताया कि राज्य में विशेष शिक्षकों के कुल 848 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 100 पदों पर भर्ती के लिए 3 अक्टूबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) की अर्हता रखने वाले 62 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि 38 पद टीईटी संबंधी कारणों से रिक्त हैं।

155 BRP और 85 विशेष शिक्षकों को मौका

याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वर्तमान में प्राथमिक स्तर पर 155 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (BRP) संविदा आधार पर कार्यरत हैं, जबकि माध्यमिक स्तर पर 85 विशेष शिक्षक निश्चित मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि इन सभी अभ्यर्थियों को उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दस्तावेजों सहित स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होने का अवसर दिया जाए। यदि वे आरसीआई द्वारा निर्धारित योग्यता एवं अन्य पात्रताएं पूरी करते हैं, तो उनकी नियुक्ति पर विधिसम्मत विचार किया जाए।

जुलाई 2026 में देनी होगी अनुपालन रिपोर्ट

कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देशित किया कि पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया यथासंभव दो माह के भीतर पूरी की जाए और इसकी अनुपालन रिपोर्ट जुलाई 2026 में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

49 हजार बच्चों के लिए 3981 विशेष शिक्षकों की जरूरत

अपने आदेश में सुप्रीम Court ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ में 49 हजार से अधिक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे हैं, जबकि राज्य में करीब 3981 विशेष शिक्षकों की आवश्यकता है। न्यायालय ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

छत्तीसगढ़ जिला