Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
प्रिंटिंग के रुपये मांगने पर दुकान में तोड़फोड़,कांग्रेस नेता पर दर्ज FIR
राजनीति

प्रिंटिंग के रुपये मांगने पर दुकान में तोड़फोड़,कांग्रेस नेता पर दर्ज FIR

06 Jan 2023 314 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,रायपुर। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के हांडीपारा में सुमित शुक्ला की सीजी फ्लैक्स प्रिंटिंग की दुकान है। जहां 21 दिसंबर 2022 को दुकान के मालिक सुमित से किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला ने बैनर-पोस्टर छपवाया था। इस काम का 14 हजार रुपए उधार था। फ्लैक्स दुकान के कर्मचारी ने वैभव को फोन कर बची हुई रकम की डिमांड की। इस बात से नाराज होकर वैभव ने अपने दोस्त कांग्रेस के OBC विभाग के महामंत्री भावेश बघेल और किसान कांग्रेस के सचिव हिमांशु जैन, मितेश और अन्य साथियों के साथ कुछ हथियार लेकर सुमित की दुकान पहुंच गए। इन सभी ने दुकान में घुसकर सुमित और उसके स्टाफ के साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव कर रहे दुकान मालिक सुमित पर जानलेवा हमला भी किया गया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने दुकान में रखे सामानों के साथ तोड़फोड़ की। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और FIR दर्ज की गई।


शिकायत कि दूसरे पक्ष ने


वहीं इस मामले में आरोपी किसान कांग्रेस नेता वैभव शुक्ला ने दुकानदार सुमित शुक्ला समेत युवक कांग्रेस के भावेश शुक्ला, प्रभाकर झा और अन्य लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार मामला पैसे की लेनदेन का था। जिस पर वैभव ने दुकानदार सुमित से मामला बातचीत से सुलझाने की बात की, लेकिन उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गालीगलौज की। उसके बाद डंडे और रॉड से वैभव के सिर पर हमला किया। जिसमें वैभव को सिर पर चोट आई और खून बहने के बाद उल्टियां होने लगीं। उसे सिर पर 8 टांके लगे। घटना के 2 दिन बाद वैभव ने आजाद चौक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और दोनों ही पक्षों के किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ जिला