राजनीति
रिजॉर्ट में देर रात छापा मारकर सेक्स रैकेट का किया गया खुलासा
पब्लिक स्वर,देहरादून। देहरादून जिले के एएचटीयू (एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट्स) और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। वही उक्त सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने छापा मारा। छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों व पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।