Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
जल संसाधन विभाग के 89.62 करोड़ बकाया पर उठा सवाल, आंदोलन की चेतावनी
राजनीति

जल संसाधन विभाग के 89.62 करोड़ बकाया पर उठा सवाल, आंदोलन की चेतावनी

07 Apr 2026 160 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में संचालित Welcome Distillery पर जल संसाधन विभाग के 89.62 करोड़ रुपये बकाया होने के मामले को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने इस मामले में जल्द वसूली और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि Welcome Distillery द्वारा वर्षों से जल संसाधन विभाग की भारी-भरकम बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। विभाग की ओर से कई बार नोटिस और पत्राचार किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने आरोप लगाया कि आम लोगों से छोटे बकाये की वसूली के लिए प्रशासन तत्काल नोटिस, कुर्की और सख्त कार्रवाई करता है, लेकिन एक निजी कंपनी के खिलाफ 89.62 करोड़ रुपये के बकाये पर चुप्पी साधे हुए है। संगठन ने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए गंभीर आपत्ति जताई है।

संगठन का कहना है कि मामला केवल बकाया राशि तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अवैध जल दोहन, प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग और शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने जैसे गंभीर मुद्दे भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने अपनी मांगों में Welcome Distillery से 89.62 करोड़ रुपये की तत्काल वसूली, पूरे मामले की न्यायिक या उच्च स्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

छत्तीसगढ़ जिला