Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
जंगल में चल रही अवैध महुआ शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 65 लीटर शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
राजनीति

जंगल में चल रही अवैध महुआ शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 65 लीटर शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

30 Jun 2026 203 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन आघात" के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम नटवरपुर के जंगल में छापेमार कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नटवरपुर के जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब तैयार कर उसकी बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुल सिंह धनवार (25 वर्ष) और दुआरू धनवार (40 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम नटवरपुर, थाना चक्रधरनगर के रूप में हुई है।

65 लीटर महुआ शराब बरामद

तलाशी के दौरान फुल सिंह धनवार के कब्जे से धातु के दो बर्तन और एक प्लास्टिक जरीकेन में रखी 35 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। वहीं दुआरू धनवार के पास से एक बड़े ट्यूब में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। इस तरह पुलिस ने कुल 65 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की।

पूछताछ में कबूला अवैध कारोबार

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने महुआ शराब का निर्माण और बिक्री करना स्वीकार किया। वे शराब बनाने या बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

अभियान लगातार जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

छत्तीसगढ़ जिला