प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का मिला अंबार...पुलिस जांच में जुटी
पब्लिक स्वर,रायपुर। रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित खाली प्लाॅट से लावारिस हालत में लगभग 60 हजार नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया गया। जप्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का खुदरा मुल्य लगभग 07 लाख रूपये है। विगत 20 दिनों में रायपुर पुलिस द्वारा लाखो रूपये कीमत की 3,20,000 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया जा चुका है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल के नेतृत्व में न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस टीम द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित खाली प्लाॅट में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का अंबार बरामद किया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किसका है, इस संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा लगभग 60 हजार नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जिसका खुदरा मुल्य लगभग 7,00,000/- रूपये है को धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त की गई है तथा जांच लगातार जारी है। रायपुर पुलिस द्वारा विगत 20 दिनों में थाना आजाद चौक, टिकरापारा, तेलीबांधा एवं न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में लाखो रूपये कीमत की 3,20,000 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया जा चुका है।