Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
दुपहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत टक्कर से एक की मौत
राजनीति

दुपहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत टक्कर से एक की मौत

10 Jan 2023 681 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,जांजगीर-चांपा। मिली जानकारी के अनुसार पेंड्री-पीथमपुर नेशनल हाईवे- 49 जो रायपुर से रायगढ़ को जोड़ती है, यहां सोमवार शाम 6 बजे नवापारा गांव के पास दो दुपहिया वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दुपहिया वाहन पर सवार लोग दूर तक जा गिरे। आपको बतादे कि एक दुपहिया वाहन पर 3 लोग सवार थे जो कि उदयबंद किसी काम से आए हुए थे। वहां से वे वापस घर लौट रहे थे वहीं दूसरी दुपहिया वाहन को एक नाबालिग चला रहा था। दोनों दुपहिया वाहन पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर-दूर गिरे, तभी एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में महेंदा निवासी घुरूदा केवट (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं सेवाई निवासी फिरंगी लाल (43 वर्ष) और उसका बेटा करुणा सागर केवट (19 वर्ष) दोनों गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मृतक घुरूदा केवत किसान है। वो घायल फिरंगी लाल का रिश्ते में चाचा लगता था। मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी दुपहिया वाहन पर सवार नाबालिग लड़के का नाम कुणाल कोसले (16 वर्ष) है। वो ठठारी थाना जैजैपुर जिला सक्ती का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है और दाएं पैर के दो टुकड़े हो गए हैं। परिजनों ने बताया कि वह अपने दादा को छोड़ने पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुटराबोड आया हुआ था। घायल नाबालिग को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों दुपहिया वाहन को सिटी कोतवाली थाने में रखा है।

छत्तीसगढ़ जिला