Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
पुरानी रंजिश को लेकर कुख्यात बदमाश ने एक घर पर की बमबाजी, घटने से इलाके में फैली दहशत
राजनीति

पुरानी रंजिश को लेकर कुख्यात बदमाश ने एक घर पर की बमबाजी, घटने से इलाके में फैली दहशत

21 Jun 2024 582 Views Public Swar

पब्लिक स्वर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। यहां पुरानी रंजिश को लेकर कुख्यात बदमाश ने एक घर पर बमबाजी कर दी। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बम फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला घमापुर थाना क्षेत्र के बम्बा देवी मंदिर के पास की है। जहां बदमाश ने किसी पुराने विवाद को लेकर एक घर में बम फेंक दिया। बदमाश इलाके में रहने वाले सुरेंद्र और वीरेंद्र बेन के घर पर बम फेंका है।   


बताया जा रहा है कि इलाके के कुख्यात बदमाश श्यामू बेन ने इस बम कांड की वारदात को अंजाम दिया है। पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने एक के बाद एक घर में दो बम फेंके। जिससे परिवार के साथ इलाके के लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद आरोपी श्यामू बेन को गिरफ्तार कर लिया है।


एसएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी का घर में बम फेंकते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उस पर और कौन से पुराने मामले दर्ज है, उसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है

छत्तीसगढ़ जिला