Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
डिजिटल स्वास्थ्य की ओर कोण्डागांव की बड़ी छलांग, घर-घर पहुंची आभा आईडी सेवा
राजनीति

डिजिटल स्वास्थ्य की ओर कोण्डागांव की बड़ी छलांग, घर-घर पहुंची आभा आईडी सेवा

18 Feb 2026 121 Views Public Swar
पब्लिक स्वर,कोंडागांव। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत कोण्डागांव जिले में आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) निर्माण के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष पहल के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर नागरिकों का आभा आईडी बना रही हैं, जिससे लोगों को अस्पताल या कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन बहनें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को आभा आईडी के लाभों की जानकारी दे रही हैं और मौके पर ही पंजीयन कर रही हैं। इस अभियान से बुजुर्गों, महिलाओं और दूरस्थ अंचलों में रहने वाले नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

जिले में अब तक लगभग 5 लाख 60 हजार से अधिक आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं। आभा आईडी बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। जिन नागरिकों के पास आधार कार्ड है, वे अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क कर या नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर आसानी से आभा आईडी बनवा सकते हैं।

आभा आईडी एक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र है, जिसके माध्यम से व्यक्ति का संपूर्ण स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहता है। इससे मरीज देश के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में बिना किसी परेशानी के इलाज करा सकते हैं। पूर्व उपचार की जानकारी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहने से डॉक्टरों को सही उपचार करने में मदद मिलती है और मरीजों को बार-बार फाइल या दस्तावेज ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और अपना आभा आईडी अवश्य बनवाएं। यह पहल न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि जिले को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आकांक्षी जिला कोण्डागांव में चल रहा यह आभा आईडी निर्माण अभियान आने वाले समय में बेहतर, तेज और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत नींव साबित होगा।

छत्तीसगढ़ जिला