Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
पति ने पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
राजनीति

पति ने पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

07 Jan 2023 615 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,जांजगीर-चांपा। मिली जानकारी के अनुसार जोगीडीपा के वार्ड नंबर 1 में संपत सारथी अपनी पत्नी सुरेखा सारथी (45 वर्ष) और 2 बच्चों के साथ रहता है। पति संपत को शराब पीने की बुरी लत है, जिसके कारण उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। वो बच्चों के साथ भी शराब पीकर मारपीट करता था। परिवार ने कई बार इस बात की शिकायत पुलिस से भी की थी, लेकिन मामले का कोई समाधान नहीं निकला। वहीं बीते शुक्रवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी से 2-3 बार बेरहमी से जानलेवा वार किया। जिससे मौके पर ही पत्नी सुरेखा की मौत हो गई। शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविंद्र अनन्त ने बताया कि आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो आंगन में शव पड़ा हुआ था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था, जिसकी शिकायत भी थाने में की गई थी। दोनों को समझाया-बुझाया भी गया था। दो-चार दिन आरोपी ठीक रहता था, लेकिन इसके बाद वो फिर से मारपीट और झगड़ा शुरू कर देता था। आरोपी के दो बच्चे हैं, जिसमें 14 साल का बेटा और 16 साल की एक बेटी है। आरोपी पति संपत सारथी और सुरेखा सारथी झाड़ू, सूप, टुकनी बेचने का काम करते थे।

छत्तीसगढ़ जिला