Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
पति ने पत्नी कि हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया शव
राजनीति

पति ने पत्नी कि हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया शव

02 Feb 2023 759 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,कोरबा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के भैरोताल वार्ड नंबर- 56 में एक महिला की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला जमुना श्रीवास (25 वर्ष) की लाश बुधवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। वहीं पास के दीवार पर लिखा था कि "मेरा पति निर्दोष है, मैं खुद मर रही हूं"।

वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी सुमित सैलून दुकान का संचालक है। उसकी शादी 4 साल पहले जमुना के साथ हुई थी। दोनों की 2 बेटियां भी हैं, जिनकी उम्र 2 और 3 साल है। शादी के कुछ दिन बाद तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन सुमित की शराब पीने की लत ने दोनों के बीच दरार पैदा कर दी। सुमित ने पहले पुलिस को ये कहकर उलझाने की कोशिश की, कि सोमवार को वो सुबह नाश्ता कर अपनी हेयर कटिंग की दुकान चला गया। रात को वापस लौटने पर उसने परिवार के साथ खाना खाया और सभी अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। मंगलवार सुबह जब वो उठा, तो पत्नी की लाश घर के आंगन में गमछे से फांसी पर लटकी हुई थी। इसके बाद उसने पत्नी को फांसी के फंदे पर लटकता देख गमछी काटी और लाश को नीचे उतार लिया। हालांकि पुलिस ने उसके झूठ को बहुत जल्दी पकड़ लिया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पत्नी की हत्या करने की बात को कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। आसपास के लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ बयान दिया है कि वो शराब के नशे में अपनी पत्नी को हमेशा प्रताड़ित करता रहता था।

छत्तीसगढ़ जिला