Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
गौतम गंभीर को ISIS की धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया....जाने क्या है पूरा मामला
राजनीति

गौतम गंभीर को ISIS की धमकी, दिल्ली पुलिस ने किया....जाने क्या है पूरा मामला

24 Apr 2025 323 Views Public Swar

पब्लिक स्वर/ भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को कथित रूप से धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद उनकी सुरक्षा संबंधी व्यग्रता पैदा हो गई है सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि गंभीर को उक्त धमकी भरे ईमेल एक संदिग्ध जीमेल खाते से 22 अप्रैल को मिले बतादे कि इसी दिन आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों को मार दिया था जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।


वही पुलिस उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें गौतम गंभीर से जुड़ी एक ईमेल आईडी पर कथित रूप से धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बारे में सूचित किया गया है मामले की जांच की जा रही है।’’


अधिकारी ने कहा कि ‘‘गौतम गंभीर पहले से ही दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में हैं और हम विशिष्ट सुरक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी नहीं करते हैं।’’ वही दूसरी ओर पुलिस सूत्रों कि माने तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद गंभीर को ‘आईएसआईएस कश्मीर’ नाम के प्रेषक से दो धमकी भरे मेल मिले है जिनमें ‘आई किल यू’ (मैं तुम्हें मार दूंगा) लिखा है। इस संबंध में राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन में धमकी भरे मेल के स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत दर्ज की गई है।


वही उक्त शिकायत में कहा गया है, ‘‘प्रिय महोदय, नमस्कार। जैसा कि हमने बात की, कृपया भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर (पूर्व सांसद) की मेल आईडी पर प्राप्त ‘धमकी भरे मेल’ को नीचे देखें। कृपया तदनुसार प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करें और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।’’ यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी दी गई है इससे पहले 2022 में भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थीं जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

छत्तीसगढ़ जिला