Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
वन विभाग के रेंजर ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर की आत्महत्या
राजनीति

वन विभाग के रेंजर ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर की आत्महत्या

10 Feb 2023 508 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,कांकेर। मिली जानकारी के अनुसार कोरर वन परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर कृष्णा इरघट ने गुरुवार को अपने शासकीय आवास में अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था। उन्हें इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन रायपुर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं सूत्रों के अनुसार वन विभाग के आला अधिकारियों ने मामले में जांच की बात कही है। कांकेर जिला अस्पताल में जब रेंजर को इलाज के लिए लाया गया, तब वन विभाग के सीसीएफ, डीएफओ आलोक वाजपेयी समेत अन्य रेंजर भी वहां पहुंचे। रात में उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर्स ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन धमतरी के पास उनकी मौत हो गई। इस पूरे मामले में वन विभाग और पुलिस जांच की बात कह रही है। फिलहाल रेंजर की आत्महत्या करने के कारण साफ नहीं हो सके हैं। उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया है। गृहग्राम कापसी में उनके शव का अंतिम संस्कार होगा।

छत्तीसगढ़ जिला