Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
पिता ने नौ साल की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को दिया अंजाम,नाबालिग ने मामा के साथ जाकर पिता के खिलाफ अपराध कराया दर्ज
राजनीति

पिता ने नौ साल की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को दिया अंजाम,नाबालिग ने मामा के साथ जाकर पिता के खिलाफ अपराध कराया दर्ज

11 Sep 2024 878 Views Public Swar

पब्लिक स्वर/ मेरठ के मवाना क्षेत्र अंतर्गत एक 9 साल की बच्ची ने अपने पिता पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है, बताया जा रहा है कि बच्ची अपने मामा के साथ थाने पहुंची और पुलिस को उक्त मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


सूत्रों कि माने तो बच्ची ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उसका पिता उसके साथ छेड़छाड़ करता है वही उसका विरोध करने पर वह उससे मारपीट भी करता है., साथ ही बच्ची ने यह भी बताया कि उसके मां की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। इधर उक्त मामले कि सूचना मिलने के बाद बच्ची के मामा ने थाने जाकर तहरीर देते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करते हुए बच्ची को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया है, जहां उसकी सुरक्षा और देखरेख की जाएगी। वही थाना प्रभारी कि माने तो उक्त शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर बच्ची को आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ जिला