Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 रायपुर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल-सीएम ने निभाई छेरापहरा की परंपरा 🔴 धमतरी के स्कूल में छात्र ने 12 से अधिक बच्चों को काटा, कारणों की जांच जारी 🔴 दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट,इलाके में मचा हड़कंप 🔴 कमरे में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस 🔴 खाद वितरण के आंकड़ों पर सदन में तीखी बहस, मंत्री ने विपक्ष के दावों को किया खारिज 🔴 E20 ईंधन से इंजन खराब! रायपुर कंज्यूमर कोर्ट का मारुति के खिलाफ बड़ा फैसला 🔴 धमतरी-रायपुर मार्ग पर हाईवा और यात्री बस की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल 🔴 भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की 🔴 खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो महिला और दो बच्चों की मौत, एक बच्चा घायल 🔴 पत्नी ने पति पर लगाया ज्वाइंट अकाउंट बनाकर रकम निकालने का आरोप, मामला दर्ज
शादी की सालगिरह पर इंजीनियर बहू ने की आत्महत्या,रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर समेत 4 गिरफ्तार
राजनीति

शादी की सालगिरह पर इंजीनियर बहू ने की आत्महत्या,रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर समेत 4 गिरफ्तार

25 Jan 2023 613 Views Public Swar

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों कि प्रताड़ना के चलते अपनी शादी की सालगिरह के दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी की मौत की खबर मिलते जांजगीर जिले के पामगढ़ से बिलासपुर पहुंचे हेडमास्टर राजकुमार जांगड़े ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें दूसरे नंबर की बेटी युक्तिरानी थी। वह इंजीनियर थीं। उन्होंने उसकी शादी यदुनंदन नगर निवासी रिटायर्ड डिप्टीकलेक्टर जीआर महिलाने के बेटे रविकांत से 24 जनवरी 2019 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ किया था। उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में बाइक, गहने और नगदी पैसे सहित सबकुछ दिया था। लेकिन शादी के बाद उसका पति और ससुरालवाले उसे दहेज के नाम पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी युक्तिरानी ने सोमवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति रविकांत महिलाने, रिटायर्ड डिप्टीकलेक्टर ससुर जीआर महिलाने, ननंद सुप्रिया महिलाने और टीचर ननंद अनु महिलाने के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


जिस दिन हुई थी शादी, उसी दिन सुसाइड


लड़की के भाई आकाश जांगड़े ने बताया कि युक्तिरानी की 24 जनवरी को शादी की सालगिरह थी। एक दिन पहले ही वह अपनी बहन को लेने आने के लिए प्लान बनाया था। मंगलवार को शादी की सालगिरह पर वह अपनी बहन से मिलकर सरप्राइज देना चाहता था। लेकिन, उसे क्या पता था कि जिस दिन बहन की शादी थी, उसी दिन उसकी मौत की खबर आ जाएगी। उसने बहन की मौत के लिए अपने जीजा और उसके परिवारवालों को दोषी ठहराया है।


रात में मां ने फोन किया तब पति-पत्नी के बीच चल रहा था झगड़ा


युक्तिरानी की मां रंभा जांगड़े ने पुलिस को बयान दिया है कि बेटी की मौत से पहले उन्होंने मोबाइल में कॉल किया था। युक्ति ने फोन उठाया, तब पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान युक्ति अपने पति रवि से कह रही थी कि अब बहुत हो गया, मैं सहन नहीं कर सकती। मैं तुमसे तलाक लेना चाहती हूं, कुछ सेकेंड की बातचीत में युक्ति बहुत तनाव में थी और परेशान लग रही थी। उसने अपनी मां से बाद में बात करने की बात कहते हुए फोन काट दी। फिर कुछ समय बाद युक्ति के ससुर ने उसकी मौत की जानकारी दी। इससे घबराए परिजन मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी पहुंचे।


अलग रहने के बाद भी कम नहीं हुई प्रताड़ना


युक्तिरानी के परिजन ने पुलिस को बताया कि दामाद रविवकांत और युक्तिरानी अपनी 15 माह की मासूम बेटी के साथ मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी में रहने लगे थे। करीब सात माह से किराए के मकान में रहने के बाद भी पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। युक्ति अपनी मां और भाई को मारपीट व मानसिक प्रताड़ना की जानकारी देती थी। लेकिन, परिजन उसे हर बार समझाइश देते रहे। उन्हें क्या पता था कि युक्ति को ससुरालवालों ने जान देने के लिए मजबूर कर दिया था।


फंदे से लाश उतार दी थी पति ने


जिस समय युक्तिरानी फांसी के फंदे पर लटक रही थी, तब पति रविकांत व 15 माह की उसकी बेटी ही घर पर थे। रविकांत ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतार दिया था। उसकी इस हरकतों को लेकर भी युक्ति के मायके वालों ने आपत्ति जताई और उसकी मौत को संदिग्ध मानकर जांच की मांग की।


वहीं पुलिस ने युक्तिरानी के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी बड़ी बहन नीलू रानी से कहा है कि मेरी बेटी को अपनी बेटी की तरह रखना और प्यार करना। मेरे बारे में उसे बताना कि अच्छी मम्मा थी, आगे लिखा है कि आई लव यू सबको, पापा-मम्मी, पप्पू भाई अन्नू, बंटू भाई तुम सब खुश रहना। मुझे हमेशा याद करना, सबको मैं बहुत प्यार करती हूं। जो होता है, अच्छे के लिए होता है, सब सक्सेसफूल रहना, मेरी दुआ तुम्हारे साथ है।


इस घटना को लेकर युक्तिरानी के मायकेवालों ने पति और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने मायकेवालों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। युक्ति के हेडमास्टर पिता ने इसकी शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रविकांत, ससुर जीआर महिलाने, ननद सुप्रिया और अनु महिलाने को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ जिला